Home उत्तर प्रदेश नन्हे फुटबॉलरों ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत कर रचा...

नन्हे फुटबॉलरों ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत कर रचा इतिहास

अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल में आजमगढ़ को दी शिकस्त

JHANSI NEWS: इतिहास रचते हुए आज झांसी मंडल ने आजमगढ़ में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान आजमगढ़ को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। जीत के हीरो हर्षित रहे जिन्होंने विजयी गोल दागा। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में झांसी मंडल ने कानपुर मंडल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।इस मैच में झांसी के सम्मुख वर्मा एवं हर्षित ने एक-एक गोल किया।
झांसी की इस ऐतिहासिक जीत पर उप कीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, संरक्षक डॉ रोहित पाण्डेय, डॉ तनवीर अहमद, अध्यक्ष जस्टिन सिंह ,शेख रफ़ीकुद्दीन खेल विशेषज्ञ विजेंद्र यादव, अशोक कनौजिया, देवेंद्र सिंह, अंकित पवार, रईस खान, एमके मुन्ना, विनोद यादव, मातादीन यादव ,अतीक अंसारी,मुकेश श्रीवास्तव सौरभ अहिरवार,इमरान कुरैशी आदि ने सेमीफाइनल जीत की अग्रिम बधाइयां दी।