Home उत्तर प्रदेश नगर राजभाषा कार्यान्वसयन समिति की बैठक संपन्न

नगर राजभाषा कार्यान्वसयन समिति की बैठक संपन्न

VARANASI NEWS: बनारस रेल इंजन कारखाना, राजभाषा विभाग द्वारा आज बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्व यन समिति (नराकास) की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, नराकास एवं महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बरेका ने कहा कि वाराणसी ने हिंदी भाषा को समृद्ध करने में अनूठा योगदान दिया है। सभी कार्यालय इस विरासत को ध्यान में रख कर अपना समस्त कार्य हिंदी में करें। जनता की भाषा में कार्य करके ही हम सही मायने में लोक सेवा कर सकते हैं।उन्होंने सभी कार्यालयों से अपने-अपने क्षेत्र के तकनीकी ज्ञान को हिंदी में लिखने एवं नराकास की पत्रिका “बनारस दर्पण” में भेजने का आग्रह किया। उन्होंने संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों का पालन करने एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भागीदारी का भी आग्रह किया। देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए हिंदी माला का कार्य कर रही है। हमें हिंदी में कार्य करके देश को और मजबूत बनाना है।इस अवसर पर केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय निगमों एवं स्वायत्तशासी संगठनों के कार्यालयों के विभागाध्यक्षध्प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ई-पत्रिका “बनारस दर्पण” का लोकार्पण किया गया।