Home उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद ने क्रय किया एक सुपर सकर मशीन

नगर पालिका परिषद ने क्रय किया एक सुपर सकर मशीन

मशीन से सीवर की सफाई करता कर्मी

BHADHOI NEWS: नगर पालिका परिषद ने नगर में बिछे सीवर लाईन की नियमित साफ-सफाई के लिए श्सुपर सकर मशीनश् खरीदी है। वाहन नुमा इस मशीन के रहते किसी सफाईकर्मियों को अब अपनी जान जोखिम में डालकर सीवर सफाई के लिए नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। इस नए मशीन का शुभारंभ कराकर नगरवासियों को समर्पित कर दिया गया। जानकारी हो कि भदोही में पूर्व मे सीवर सफाई करते जहरीली गैस के चपेट में आकर सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है। 175 लाख से क्रय की गई इस मशीन के आ जाने से अब माना जा रहा है कि किसी सफाईकर्मियों को अपनी जान को जोखिम में डालकर सीवर लाइन में उतरना नहीं पड़ेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति एवं सभासद डॉ.मो.अतहर अंसारी ने बताया कि इस मशीन को नगरवासियों को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की इस पहल से कम से कम हमारे सफाईकर्मी सुरक्षित रहेंगे। उनको अपनी जान जोखिम में डालकर सीवर लाइन में नहीं उतरना पड़ेगा। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि भदोही में सीवर का दायरा काफी बड़ा और चार दशक पुराना है। सीवर कभी अच्छे से साफ नहीं हो पाने से आए दिन चोक होने की शिकायत मिलती है। इसी को देखते हुए भारी भरकम श्सुपर सकर मशीनश् क्रय करने पर विचार किया गया। बताया कि सीवर चोक होने पर इस मशीन को वहां ले जाकर सीवर चेंबर के माध्यम से अंदर पाइप डालकर सभी गंदगी निकाल ली जाएगी। दूसरे जनपदों और निकायों में इस तरह की सकर मशीन काफी कारगर सिद्ध हो रही है। इस मौके पर सभासद गिरधारी जायसवाल, इसरार अहमद, महेंद्र नाथ बिंद, सेराज अहमद अंसारी, अशरफ अली आदि सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।