Home उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद की भ्रष्ट कार्यशैली से शहरवासी त्रस्त

नगर पालिका परिषद की भ्रष्ट कार्यशैली से शहरवासी त्रस्त

शहरवासियों की समस्याओं को नजरंदाज करने में माहिर नगर पालिका परिषद लखीमपुर
LAKHIMPUR KHERI NEWS: भीषण ठंड के बाद भी पर्याप्त मात्रा में आलाव न जलवाना नगर पालिका परिषद लखीमपुर की भ्रष्ट कार्यशैली को दर्शाता है जैसा की नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए डिवाइडर पर लगाएं गये जाल जो इस्लामिया इंटर कालेज के पास खुले न होने को लेकर आस पास के दुकानदारों ने बच्चों को घूम फिर के कालेज आने की दिक्कतों को लेकर जिला अधिकारी लखीमपुर-खीरी को ज्ञापन दिए काफी दिन हो गए परंतु लोगों को न्याय नहीं मिला बताते चलें इस्लामिया इंटर कालेज में लगभग 1 हजार बच्चे पढ़ाई करते जिनको कालेज जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ज्यादातर छात्र जाल कूदकर विद्यालय जाते हैं। लेकिन नगर पालिका लखीमपुर द्वारा हर रोड पर आइड साइड रोड होने पर जाल खोल दिया लेकिन इस्लामिया इंटर कालेज से नगर पालिका परिषद को क्या बैर था जो जाल नहीं खोला गया बच्चों के भविष्य का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के द्वारा जरा सा भी न सोचा गया न सोचा जा रहा है जो जांच का विषय है। सिर्फ विकास के नाम पर धन उगाही का खेल जारी है जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्षा एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार की जुगलबंदी के आगे नगर पालिका परिषद लखीमपुर का बेड़ा गर्ग करने पर तुले हैं।पूरे शहर में सड़कों की हालात बद से बद्तर पूरे शहर में कहीं भी रोड पूर्णयता स्वच्छ नहीं है जगह-जगह पर खराब है। अगर आन लाइन शिकायत की जाती किसी मामले को लेकर तो आन लाइन शिकायत का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया जाता है लेकिन नगर पालिका परिषद लखीमपुर इसके विपरित चलते हुए होता यह है शिकायतकर्ता के पास फ़ोन किया जाता जानकारी के लिए उसके बाद नगर पालिका परिषद में परिक्रमा करने वाले व्यक्ति से शिकायत कर्ता के पास फोन भी कराया जाता है परिक्रमा करने वाला शिकायत कर्ता के फोन करके काट देता है फिर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी से कहता चिंता न करो हम कह देंगे कोई बात नही होगी अपनी जड़ें जमाकर परिक्रमा करने वाले नगरपालिका कर्मचारियों को गुमराह कर रहे है।जिस कारण कर्मचारी आन लाइन शिकायतों को गंभीरता को नहीं समझता और समय सीमा समाप्त होने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता जो जांच का विषय है किसी के कहने पर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से न लेना नगर पालिका परिषद के कार्चारी की गले की हड्डी न बन जाए इस बात से बेखबर आन लाइन शिकायत की गंभीरता को समझना होगा जो जानकारी मांगी जाए उसको शिकायतकर्ता को तय समय-सीमा पर दे नगर पालिका परिषद लखीमपुर की जिम्मेदारी है परंतु अपने दायित्व को न समझना और जवाब न देने की जवाबदेही नगर पालिका परिषद की बनती है रात में सड़क बने सुबह शिकायत करने पर डीएम के निरीक्षण में रोड निर्माण फेल मानकों के विपरित यही हर जगह खेल विकास के नाम पर लूट नगर पालिका परिषद लखीमपुर की दिनचर्या में शामिल हो गया लगातार खबरे प्रकाशित होना इस्लामिया इंटर कालेज के सामने रास्ता न खुलना आनलाइन शिकायतों का निस्तारण न कर नगर पालिका परिषद अपनी हठधर्मिता को दर्शाता है।