SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी बाजार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का अभियान तेज गति से जारी है। कई दिनों से बीएलओ घर-घर जाकर SIR फॉर्म वितरित कर रहे हैं। कस्बाई क्षेत्र होने के कारण बीएलओ अधिकांश लोगों के घरों और परिवारों से परिचित नहीं थे, जिससे फॉर्म भरवाने में दिक्कतें आ रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के निर्देश पर नगर पंचायत के लगभग सभी कर्मचारियों को इस अभियान में लगाया गया। कर्मचारियों को घर-घर जाकर SIR फॉर्म वितरित करने, सही तरीके से फॉर्म भरवाने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेयरमैन सुनील अग्रहरि स्वयं भी कैंप लगाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा—
SIR फॉर्म आपके मताधिकार से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सभी लोग सही जानकारी के साथ अपना फॉर्म भरें और नगर पंचायत की टीम व बीएलओ को पूरा सहयोग दें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए सीधे कैंप में संपर्क करें। अभियान के दौरान अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी—भीमसेन, विजय, मकसूद आलम, चंद्रप्रकाश, अभिषेक कुमार, संतोष, हरीश, बीएलओ शकुन्तला, किरन अग्रवाल, चंद्रावती देवी, काजी मोहम्मद शाहिद, विजय यादव आदि मौजूद रहे और लोगों की मदद करते रहे। नगर पंचायत की यह पहल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने और सही व अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।







