Home उत्तर प्रदेश नगर निगम कच्छ समिति के चुनाव में बनी सहमति

नगर निगम कच्छ समिति के चुनाव में बनी सहमति

सभी पार्षद ने संगठन सर्वोपरि का दोहराया संकल्प

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को होने वाले आठ कच्छ समितियां के सर्वसम्मत से नगर निगम में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और सभी पार्षदों को एकता का परिचय देकर समाज में एक अच्छा संदेश प्रेषित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि समाज में हम सभी लोग समाज के उन्नयन के लिए सामाजिक कार्य करने निकले हैं उन्होंने कहा की मतभेद होना स्वाभाविक है पर मनभेद नहीं हो सकता आज उपस्थित सभी भाजपा पार्षदों ने एकमत से जो नाम घोषित किए हैं वह सराहनीय है और हम उनके निर्णय की भूरि भूरि प्रशंसा भी करते हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने भी भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के सिपाही है पार्टी ने जो सूचना कर दी उसके बाद हम लोग सोचना बंद कर देते हैं। उसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत पार्टी की रीति नीति का विश्वास करते हुए अपने दायित्व एवं संगठन के निर्णय को प्राथमिकता ही हम लोगों का परम कर्तव्य है। कक्षा समिति के आठ पार्षदों के नाम क्रमशः रोमा भारतीय, शिव भारतीय, सूबेदार भारतीय, नीरज टंडन, विश्वास रावत, सुमित निषाद, सोनू पाठक, राकेश जयसवाल का नाम तय हुआ। उक्त बैठक में भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता, सुनीता दरबारी सहित भाजपा के अन्य पार्षद उपस्थित रहे।