Home उत्तर प्रदेश नगर आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण अल्लापुर क्षेत्र में...

नगर आयुक्त ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण अल्लापुर क्षेत्र में जल भराव पर राहत अभियान तेज करने दिया निर्देश

89
0

प्रयागराज। निरन्तर गंगा यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही गंगा यमुना के निकटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस भी प्रभावित होते है साथ ही कई दिक्कतों का समाना भी करना पड़ता है। इसी के मद्दे नजर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज द्वारा वाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई हेतु निरन्तर आदेशित किया जाता रहा है। आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र-नागवासुकी, छोटा बधाडा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरन्तर जल वृद्धि के कारण किनारों पर जलकुभ्भी तथा कचरा आदि का जमाव, आबादी वाले क्षेत्र में एक मजिंल तक पानी भरा है द्वितीय तल पर शिफ्ट हुए लोगों का रेस्क्यू आदि की समस्या निरन्तर बनी रहती है। नगर आयुक्त द्वारा नगावासुकी रोडध्ढाल के पास बह कर आयी जलकुम्भी तथा कचरों की सफाई कराये जाने के हेतु निर्देशित किया गया साथ ही एनडीआरएफ टीम को बाढ प्रभावित क्षेत्रों में फसे लोगो को रेस्क्यू किये जाने के निर्देश दिये गये व तीनों शिफ्टों में कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ निरन्तर चूना, ब्लीचिंग पाउडर तथा मैलाथियानध्कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश अपर नगर आयुक्त डी तथा सहायक नगर आयुक्त को दिये गये गये।

बाढ़ राहत शिवरों में पहुॅकर लोगों का लिया हाल-चाल

नगर आयुक्त द्वारा बाढ राहत शिविर एनी बेसेन्ट गर्ल्स इण्टर मीडिएट कालेज प्रयागराज का निरीक्षण किया गया इस दौरान इस शिविर में लगभग जल भराव के कारण विस्थापित हुए लगभग 600 से अधिक लोगों ने शरण ली हुई थी, मौके पर पेयजल टैंकर, शौचालय, नहाने की व्यवस्था करायी गयी है नगर आयुक्त द्वारा शरणार्थियों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो बताया गया कि सुबह नास्ते में चाय और केले के साथ भोजन की भी व्यावस्था की गयी है एवं किसी भी प्रकार की समस्या नही है। नगर आयुक्त द्वारा नियमित पेयजल तथा शौचालय आदि की सफाई के साथ अपर नगर आयुक्त के निर्देशित किया गया कि सभी बाढ राहत शिविरों का निरन्तर निगरानी करते रहें साथ ही सम्बन्धित ड्यूटी में लगाये गये कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें, साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।