SAHARANPUR NEWS: चिलकाना नगरीय एवं देहात छेत्रो मे धूमधाम के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया जहाँ बहनो ने अपने अपने भाईयो की कलाई मे रक्षा कवच के रूप मे राखी बांधी वहीं भाइयो ने भी बहनो की रक्षा का वचन दोहराया। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर समूचे छेत्र मे बहनो द्वारा जहाँ राखी बाँध अपने अपने भाइयो की दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन के पर्व पर जहाँ दिन भर बाजारों मे भी रौनक़ देखने को मिली। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने भी इस अवसर पर छेत्र से आयी महिलाओ से राखी बंधवा उन्हें सुरक्षा का वचन दोहरा उन्हें उपहार दिए । थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने कहा की ये मात्र एक धागा नहीं है बल्कि सुरक्षा, विश्वास ओर प्रेम का अटूट बंधन है जो हमें हमारी परंपराओ से जोड़े रखता है।
इस अवसर पर सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस भी दिन भर सतर्क नज़र आयी।







