Home उत्तर प्रदेश नए यमुना ब्रिज के सामानंतर 620 करोड़ से तैयार होगा एक और...

नए यमुना ब्रिज के सामानंतर 620 करोड़ से तैयार होगा एक और ब्रिज 

56
0

प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के लिए चार ब्रिजों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सर्वे पूरा हो चुका है और बजट प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नए यमुना ब्रिज का निर्माण 620 करोड़ रुपये की लागत से होगा और यह…

Prayagraj Kumbh 2025। महाकुम्भ 2025 में प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने जिन चार ब्रिजों को सहमति दी थी, उस पर अब अमल शुरू हो चुका ह। जिला स्तर पर सर्वे कर लिया गया है। बजट का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाएगा। इस क्रम में नए यमुना ब्रिज के सामांतर पुल की लागत 620 करोड़ रुपये आंकी गई है। सर्वे में तय हो गया है कि ब्रिज 1543.05 मीटर लंबा होगा। जनवरी 2025 में महाकुम्भ मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट ने प्रयागराज में चार ब्रिजों को सहमति दी थी।

यमुना ब्रिज का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए यमुना ब्रिज के बगल बनने वाला यह पुल कुल छह लेन का होगा, जिसमें चार लेन वाहनों के लिए और दो लेन का फुटपाथ होगा। निर्माण कार्य सेतु निगम करेगा। यह भी भेजे गए प्रस्ताव पुल लंबाई लागत सलोरी-हेतापट्टी चार लेन पुल 3660 मीटर 964.93 करोड़ रुपये दारागंज-झूंसी मार्ग, चार लेन पुल 2340.80 मीटर 844. करोड़रुपये करैलाबाग-मड़ौका चार लेन पुल 1170.40 मीटर 479. करोड़ रुपये महाकुम्भ के दौरान जिन सेतुओं को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। उसका सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। कुछ प्रोजेक्ट पर तो निकट भविष्य में ही काम शुरू हो जाएंगे। – मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी