KAUSHAMBI NEWS:
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसने अपने पिता के नाम लोन कराया था, पीड़ित का आरोप है ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर ने उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपए गबन कर लिया और रुपए मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दस नेहरू नगर निवासी अमित कुमार पुत्र दीपचंद्र केसरवानी ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने डेढ़ वर्ष पहले अपने नए स्टार्टअप हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा अजुहा से पिता दीपचंद्र के नाम पर फर्म मां जगदम्बा राईस मिल पचास लाख रुपए ऋण स्वीकृत कराया था, सिविल कंट्रकशन हेतु केसरीनन्दन ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर रोहित केसरवानी पुत्र स्व अनन्तू लाल के बैंक खाते में 16 लाख का कोटेशन की पूरी धनराशि ट्रांसफर कर दिया , पीड़ित का आरोप है कि भुगतान के बाद ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर द्वारा अप्रैल 2025 तक पांच लाख रुपए का सामान दिया गया , शेष 11 लाख मांगने पर विपक्षी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर रोहित केसरवानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







