Home उत्तर प्रदेश धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SONBHADRA NEWS: थाना अनपरा पुलिस को बडी सफलता लगी। सोमवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सोने के गहनें की साफ सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए गहनें चोरी करने की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में दो घायलों के साथ कुल चार अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से दोअदद अवैध देशी तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस व दो अदद खोखा कारतूस, एक अदद सोने की चैन, दोअदद सोने का कड़ा, एक अदद सोने की अंगूठी व सोना साफ करने का केमिकल पाउडर बरामद हुआ। इस प्रकरण में 26 सितंबर 2025 को सुनीता पत्नी अनुपम निवासी अनपरा मार्केट थाना अनपरा के घर दिन  चार व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और सोने के गहनें की साफ सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए गहनें चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में थाना अनपरा पर मुकदमा  पंजीकृत किया गया था।