पुलिस की राडार पर रिजवान कालिया
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को थाना करैली की पुलिस ने एक बार फिर रिजवान कालिया के घर पहुंची। पुलिस के थाने बार बार बुलाने पर नहीं आ रहा अभियुक्त रिजवान खां उर्फ़ कालिया। पुलिस को सटीक सोमवार को लगभग शाम 4 बजे सूचना तो मिली लेकिन पुलिस के घर आने की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो गया। लगातार प्रयागराज पुलिस की आँखों मे धूल झोक रहा है कालिया इधर उधर भागता फिर रहा है। प्रयागराज के तुलसी नगर सादियापुर का रहने वाला अतीक का कारीबी रिजवान खां उर्फ कालिया अपने वकीलों के माध्यम से पुलिस से फ़ोन पर बात कर टाल मटोल कर रहा है लेकिन सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। करैली पुलिस ने सोमवार को फिर मय टीम के साथ दबिश दी। लेकिन हाथ खाली लौटी चौकी प्रभारी ने कहा अगर कालिया थाने नहीं आता हैं तो पीड़ित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। पीड़ित को न्याय जरूर मिलेगा अपराधी प्रवृत्ति लोगो को बक्शा नहीं जायेगा। दरअसल मामला सऊदी से लौटे पीड़ित गुलाम मुस्तफा पुत्र घसीटे का है जो एक बेहद ग़रीब परिवार से है गुलाम ने रिजवान से दो सौ वर्गज जमीन खरीदी थी रजिस्ट्री करा कर वह सऊदी अरब चला गया। बीस साल बाद जब वह लौटा तो पीड़ित को पता चला वह जमीन किसी और की है फर्जी रजिस्ट्री रिजवान कालिया ने की है मोटी रकम लेकर हड़प लिया। पीड़ित ने काफ़ी प्रयास कालिया से पैसे लेने के लिए किया लेकिन उसके बाहुबल से हताश हो गया। ना तो पड़ित को पैसा दिया नाही जमीन बल्कि माफिया अतीक सरगना अपने आतंक से डराता धमकाता रहा। परिवार सहित हत्या करा देने की धमकिया पीड़ित गुलाम को मिलती रही। पीड़ित गुलाम ने हिम्मत नहीं हारी हिम्मत कर वह करैली थाने की चौकट जा पहुंचा हालांकि करैली पुलिस गुलाम को न्याय दिलाने मे पूरी कोशिश कर रही है। शातिर अभियुक्त पुलिस चकमा देकर भागता फिर रहा है। जमीन की हेरा फेरी करने वाला मास्टर माइंड बेखौफ़ हो कर लोगो के साथ धोकाधड़ी करने वाले कालिया की अब खैर नहीं। वही एस.आई प्रिंस चौधरी ने पीड़ित को आश्वासन दिया न्याय जरूर मिलेगा माफिया के गुर्गे अपराधियों को बुढ़ापा जेल मे बिताना पड़ेगा जल्द कालिया की हिस्ट्री खोली जायेगी।







