हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ सुंदरकांड का पाठ,भंडारा
PRATAPGARH NEWS: बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर समक्ष सुंदरकांड का पाठ हुआ।आरती पश्चात हनुमान भक्तों द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा यह आयोजन हुआ।बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम अवस्थित हनुमानजी मंदिर में यह आयोजन संपन्न हुआ।मंदिर के महंत बाबा मयंक भाल गिरि ने भी हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना किया।जय हनुमान, जय श्री राम आदि भजन और गायन डीजे पर भक्त थिरके। हनुमान जन्मोत्सव जिले भर में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ विभिन्न हनुमान मंदिरों में हुआ । मंदिर पर सोहागपुर मण्डली प्रमुख राजेश मिश्र द्वारा गाए गए सुंदरकांड और हनुमान चालीसा को सुनने और देखने के लिए भक्तगणों का विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद भी चखा। इस अवसर पर आलोक सिंह, अतुल कुमार मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र एडवोकेट, आनंद सिंह, रोमित सिंह, अतुल सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, शिवम सिंह एडवोकेट, अतुल सिंह, सचिन सिंह, प्रवीण सिंह, अंकुर सिंह, पं. उपेंद्र मिश्र, आचार्य करुणा सागर तिवारी, त्रिभु तिवारी, दीप नारायण तिवारी, गिरजा शंकर पाण्डेय, लोकेश सिंह, कुलदीप मिश्र, चंद्रकांत पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्र, शिवाकांत पाण्डेय आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।







