SAHARANPUR NEWS: जिले के जड़ौदा पांडा गांव में स्थित बाबा नारायण दास जुड़ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया दूर दराज से आए लाखों श्रद्धालुओ ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद बांटाऔर चादर चढ़ा कर मन्नतें मांगी बाबा नारायण दास जुड़ मंदिर के महंत श्री सेवादास जी ने बताया कि यह समाधि करीब 650 साल पुरानी है और शुक्ल पक्ष के अंतिम दो रविवारों को यहां प्रसाद चढ़ाया जाता है। मान्यता पूरी होने पर श्रद्धालु बाबा नारायण दास की समाधि पर आकर चादर चढ़ाते हैं और प्रसाद भी चढ़ाते हैं और ग्रामीणों में अटूट विश्वास है कि बाबा नारायण दास श्रद्धालुओं की सभी मन्नते पूरी करते हैं बाबा नारायण दास सेवा समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार त्यागी ने बताया कि यहां पर दूर दराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं बाबा नारायण दास की समाधि पर सुबह 4:00 बजे से ही लाइन लगने शुरू हो गई थी यहां पर भारत के कोने-कोने से लोग श्रद्धालु आते हैं उत्तर प्रदेश झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल , राजस्थान, आदि से श्रद्धालु भारी संख्या से पहुंच रहे हैं और सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला जारी है और जो देर रात तक चलेगा बताया जाता है कि यह समाधि साढे छः सौ साल पुरानी है और इस परिसर में 5 छोटे-छोटे मंदिर भी स्थित है और यहां पर उसी समय का एक शिव मंदिर भी परिसर में स्थित है। जिसका एक बार पुन नव निर्माण कार्य हो चूका है।







