PRAYAGRAJ NEWS: नाजरेथ अस्पताल ने 1 जुलाई को अपने चिकित्सकों के प्रति बड़े उत्साह एवं हार्दिक कृतज्ञता के साथ राष्ट्रीय चिकत्सक दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत स्कूल ऑफ नर्सिंग सभागार में रात 8:30 बजे हुई, जहाँ चिकित्सक, कर्मचारीगण तथा आमंत्रित अतिथियों ने जीवन शुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जन कल्याण को बढ़ावा देने में चिकित्सकों की महान सेवा का सम्मान करने के उद्देश्य से एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत एक भावपूर्ण प्रार्थना गीत से हुई, जिसमे सभी चिकित्सकों के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना की गयी तथा उनके अटूट समर्पण एवं निःस्वार्थ सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए एक शात धुन के माध्यम से श्रद्धापूर्ण वातावरण बनाया गया। नाजरेथ अस्पताल के प्रशासक रेव्ह फादर इसीडोर डीसूजा ने स्वागत भाषण दिया एवं सभी चिकित्सकों व उपस्थितजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से संकट के समय चिकित्सकों की अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला तथा मरीजों की देखभाल में उनके अतुल्य प्रयासों की प्रशंसा की। केक काटने का समारोह इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण था। इस अवसर के लिए विशेष केक की व्यवस्था की गयी थी, जिसे उपस्थित सभी चिकित्सको ने सम्मिलित रूप से केक काटा। जो एकता, सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवा में एक टीम भावना का प्रतीक था। महाधर्माध्यक्ष लुईस मस्कारेनहास, अध्यक्ष, नाजरेथ अस्पताल, प्रयागराज, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाजरेथ अस्पताल के निदेशक रेव्ह फादर विपिन डिसूजा ने भी समस्त चिकित्सकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। आपने ने चिकित्सकों के निःस्वार्थ सेवा योगदान को सहर्ष स्वीकार किया। चिकित्सा व्यवसाय की गरिमा बनाए रखने में उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की एवं उनके समार्थ्य एवं विवेक को बनाये रखने के लिए आशीर्वाद दिया। औपचारिक कार्यक्रम के उपरांत संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसने सभी जनों को प्रफुल्लित किया। कार्यक्रम में सभी स्टाफ एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अस्पताल के स्टाफ ने अपनी संगीत प्रतिभा के माध्यम से इस कार्यक्रम को और भी रगीन एवं मनोहारी बना दिया। कार्यक्रम का समापन रनेहभोज के साथ हुआ, जिसमे सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन की सुरुचि व्यवस्था की गयी थी। यह एकता, मेलजोल एवं आपसी सौहार्द का अवसर बना, जिसमें विभिन्न विभागों के लोगों ने आपस में एक-दूसरे के साथ संवाद एव सौहार्द साझा किया। नाजरेथ अस्पताल में चिकित्स दिवस का यह उत्सव एक अविस्मरणीय पल रहा, जिसमें चिकित्सकों की सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हेतु उन्हें प्रेम, संगीत तथा आभार के साथ सम्मानित किया गया।







