PRATAPGARH NEWS: धरौली मुफरिद गांव की सरज़मीं पर खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब युवा प्रधान प्रत्याशी पवन कुमार उर्फ दीपक मिश्रा ने फीता काटकर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जैसे ही उद्घाटन हुआ, चारों ओर तालियों और जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर गांव के तमाम सम्मानित लोग और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर वर्मा, तुलसीराम मास्टर, हीरालाल, अभय वर्मा, सूरज, सचिन पटेल, अभय राज, विवेक पटेल, प्रवीण, तुलसी, मास्टर, हीरा पटेल, अजय वर्मा, श्यामू, अश्वनी वर्मा, अमित मिश्रा और नकुल सरोज ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कबड्डी मैदान पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। युवा वर्ग की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि धरौली मुफरिद न केवल शिक्षा और संस्कृति में बल्कि खेलों में भी अग्रणी है। इस आयोजन ने गांव के युवाओं में नई ऊर्जा और भाईचारे का संदेश फैलाया। दर्शकों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से गांव का माहौल सकारात्मक बनता है और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।







