PRATAPGARH NEWS: वैष्णो देवी शिक्षण संस्थान गोंदाही में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में डायरेक्टर स्वर्गीय अनिल कुमार यादव (बीनू) की द्वितीय पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें उनकी याद पर नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरण किया गया। जिसमें 550 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय के साथ प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल ने अपने हाथों से बच्चों को ड्रेस वितरण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय ने कहा कि डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार यादव शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी ही लगन और मेहनत से शिक्षा की फुलवारी को सजाने का नेक कार्य किया है, वह क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद मैं अपना नाम बिखेरा है प्रत्येक वर्ष उनकी याद में नन्हे मुन्ने छात्राओं को कुछ ना कुछ उपहार दिया जाता है प्रबंधक छोटे लाल यादव ने कहा कि उक्त शिक्षण संस्थान में नेक एवं सरल प्रवृत्ति के व्यक्ति थे इस मौके पर दो नदी लाल यादव, मनोज कुमार यादव, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, धनंजय सिंह, अंकित यादव, अंबुज यादव, रजत, आशीष यादव ( बोनी),हर्ष यादव,अस्तित्व यादव, शबनम, रेनू, सविता, अमरजीत यादव, अनुज कुमार, दुर्गेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।







