Home उत्तर प्रदेश दो साल पूर्व खोया बैग मिला,पूरी धनराशि सहित वापिस लौटाया

दो साल पूर्व खोया बैग मिला,पूरी धनराशि सहित वापिस लौटाया

कर्मचारी कृष्णपाल ने दी ईमानदारी की मिसाल:सुजीत कुमार

SAHARANPUR NEWS: नागल राजकीय पशु चिकित्सालय नागल में चतुर्थश्रेणी के कर्मचारी कृष्णपाल ने ईमानदारी की मिसाल दी। आपको अवगत कराते हुए बता दे कि दो साल पूर्व राजकीय पशु चिकित्सालय नागल  में कार्यरत वेटनरी फार्मासिस्ट सुशील शर्मा का बैग खो गया था, जिसमें 25000 रुपए और कुछ महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे।जो कि कर्मचारी को सफाई के दौरान दो साल बाद ऑफिस में कही दबा मिला।लेकिन कर्मचारी कृष्णपाल ने ईमानदारी की मिसाल देते हुए।पूरी धनराशि सहित बैग सुशील शर्मा को वापिस लौटा दिया।कृष्ण पाल की इमानदारी से प्रभावित होकर सुशील शर्मा ने पशु चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में कृष्णपाल को सम्मानित किया और पूरे स्टाफ ने उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की। कर्मचारी कृष्ण पाल को सम्मानित करते समय मौजूद रहे ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, अवधेश, मनीष, अंकित कुमार, राहुल, सचिन, बृजेश,श्रवण पालीवाल, विपिन कुमार, मौजूद रहे।