Home उत्तर प्रदेश दो वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक और दो स्कूटी बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक और दो स्कूटी बरामद

JHANSI NEWS: एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोछा भांवर निवासी जितेंद्र अहिरवार और सागर गेट निवासी अभिषेक वाल्मीकि को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बरामद वाहनों के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि सभी वाहन चोरी के हैं।
पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उनसे संपर्क कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।