JHANSI NEWS: प्रथम दिवस होटल शीला श्री प्लाजा में सतत् चिकित्सा शिक्षा के अन्तर्गत बायोस्टेटिक्स कार्यशाला नेशनल एकेडमी आफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) नई दिल्ली के निर्देशन पर बाल रोग विभाग, मेडिकल कालेज के तत्वावधान में डा० राजेन्द्र प्रसाद, डायरेक्टर, मेडिकल एजूकेशन, एवं प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, क्षयरोग विभाग, एराज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ, के मुख्य आतिथ्य में, डा० एन० एस० सैंगर, प्रधानाचार्य एस० एन० मेडिकल कॉलेज आगरा के विशिष्ट आतिथ्य में, डा० मयंक सिंह प्रधानाचार्य म० ल० डा० मेडिकल कॉलेज, झांसी के संरक्षण में, डा० बी० एल० वर्मा के निर्देशन में एवं डा० ओम शंकर चौरसिया, विभागाध्यक्ष बालरोग विभाग म० ल० बा० मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम संयोजन में दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि डा० राजेन्द्र प्रसाद ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित करने से एवं अपने आसपास के मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं छात्रों को सम्मिलित करने से चिकित्सीय ज्ञान का परस्पर आदान – प्रदान होता है। उदघाटन समारोह के पश्चात मंचासीन अतिथियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा० आराधना कनकने ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक डा० ओम शंकर चौरसिया ने व्यक्त किया।
कार्यशाला को विभिन्न चिकित्सीय विषयों पर डा० प्रद्युम्न वर्मा ललितपुर, डा० रश्मि यादव प्रतापगढ़, डा० सुशील शुक्ला सैफई, डा० मनीषा दुबे लखनऊ, डा० आशीष अवस्थी लखनऊ ने सारगर्भित व्याख्यान दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० राजीव सिन्हा, डा० आर० सी० अरोरा, डा० आर० एस० सेठी, डा० अनिल कौशिक, डा० साधना कौशिक, डा० एस० बी० गुप्ता, डा० दिनेश चन्द्र गोविल, डा० दिनेश प्रताप, प्रदीप श्रीवास्तव, डा० अनुज सेठी, डा० कंवलप्रीत, डा० सपना गुप्ता, डा० नुपूर पांडे, डा० मेहरबान, डा० सुधा शर्मा, डा० शोभा चतुर्वेदी, डा० मणि गोयल, डा० विमल आर्या, डा० भारती, डा० रघुवीर मंडलोई आदि का सराहनीय योगदान रहा।







