Home उत्तर प्रदेश दो चरवाहों के बीच हुआ झगड़ा में एक घायल

दो चरवाहों के बीच हुआ झगड़ा में एक घायल

JALAUN NEWS: रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम झरेला के जंगल मे मवेशी चराने को लेकिन दो चरवाहों में आपस मे विवाद हो गया। जिसमे एक चरवाहा कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गया। शनिवार को ग्राम झरेला निवासी रामेश्वर पुत्र भिखारी अपने मवेशियों को चराने के लिए गाँव के पास जंगल मे गया हुआ था। वही गाँव का ही भूपत पुत्र बलू अपने मवेशियों को चरा रहा था। मवेशी चरते हुए पास के तिली की फसल वाले देवीदयाल के खेत मे जाने लगे। जिन्हें रामेश्वर द्वारा अपने मवेशियों को वहाँ से भागते हुए जाने लगा। जिस पर भूपत ने गालीगलौज करते हुए हाथ मे लिये कुल्हाड़ी से रामेश्वर के सिर पर वार किया। जिसमे रामेश्वर द्वारा बचने का प्रयास किया गया लेकिन कुल्हाड़ी से चहरे व कंधे में चोर आ गई तथा खून निकलने लगा। रामेश्वर रामपुरा थाने आया तथा लिखित शिकायत की। जिस पर पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार ने कहा कि उक्त प्रकरण की जाँच कर कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका हैं।