ETAWA NEWS: थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि पहले मामले में अपहरण के वांछित अभियुक्त लवकुश कठेरिया (20) पुत्र सूरजपाल कठेरिया, निवासी कटे खेड़ा को मंगलवार तड़के करीब 5 बजे सराय भूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में फफूंद थाना अछल्दा निवासी गोलू (22) पुत्र रामकिशन को सोमवार रात 10 बजे तहसील के समीप से पकड़ा गया। गोलू के खिलाफ किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस दोनों मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंनो बताया कि किशोरियों को बरामद कर लिया गया है और मेडिकल परीक्षण सहित बयान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।







