Home उत्तर प्रदेश दो आरसीसी सड़क का हुआ लोकार्पण

दो आरसीसी सड़क का हुआ लोकार्पण

क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता:पीएन पाठक

KUSHINAGAR NEWS: सोमवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित बकनहा और तुरकौलिया दरिवाय सिंह में आरसीसी सड़क का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया । इस दौरान लोगो ने विधायक को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं।क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बनी सरकार विश्व पटल पर भारत को मजबूती मिली है, तो मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने प्रदेश के विकास में कई योजनाएं संचालित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है। इस दौरान मडल अध्यक्ष किन्न नरेश चौबे, आद्या पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अमरनाथ कुशवाहा, दिनेश सिंह,  रितेश दुबे, दीपू पांडेय  विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, राकेश गुप्ता, अजित कुशवाहा, विनय तिवारी, अमित मालवीय, दिनेश तिवारी  अमरनाथ मद्देशिया, शिबलू सिंह, चनद्रबली गोंड सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।