Home उत्तर प्रदेश दो अलग अलग मामलों में 14 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस ...

दो अलग अलग मामलों में 14 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस  जांच में जुटी

लोहे का सरिया भेजने के नाम पर ठगी तो वही पेन ,पेंसिल पैकिंग करने के नाम पर ठग लिए रुपए

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन लोहे का सरिया खरीदने के चक्कर में पीडित भाइयों ने किसी ठग के खाते में लाखो रुपए ट्रांसफर कर दिया लेकिन लाखों रुपए गंवाने के बाद भी लोहे की एक रांड तक नहीं मिली। कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नवाब सिंह, चरण सिंह, रघुपति  सिंह पुत्रगण गंधर्व  सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने भवन के निर्माण हेतु सरिया खरीदने हेतु उन्होंने सेल्स मैनेजर अमित कुमार द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में 2 जून से जुलाई तक कई बार रुपया ट्रांसफर किया और कुल 1460000 रुपए  ट्रांसफर कर दिए लेकिन अमित कुमार सेल्समेन द्वारा आज तक सरिया नहीं भेजा गया। पुलिस ने ऑनलाइन रुपए भेजने पर ठगी के मामले में  सेल्स मेन अमित कुमार के नाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वही एक अन्य मामले में सावित्री पत्नी संतोष कुमार निवासी अशोक नगर बाबरपुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि 17 जुलाई को किसी कंपनी से फोन नंबर 7410851491 से फोन करके बताया गया कि पेन, पेंसिल पैकिंग करनें का काम है , 300 रुपए देकर कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवा लो अगले दिन तुम्हारे पास पैकिंग करने वाला सामान पेन, पेंसिल व 15000 रुपए आ जाएंगे महिला ने लालच में आकर 300  रुपए  ठग के खाते में ट्रांसफर कर  दिए। 18 जुलाई को सुबह  फिर कंपनी से फोन आया और 3150  रुपए  पुनः उसके खाते में भेजने को कहा गया  महिला ने फिर रुपए डाल दिए। ठगी की शिकार हुई महिला ने पुलिस  को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस अलग-अलग हुई ठगी के दोनो मामलों में जांच कर रही है।