हर घर तिरंगा अभियान: भारत माता की जय के लगे गगनभेदी नारे
PRAYAGRAJ NEWS: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महानगर के कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष अवनीश तिवारी, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, भरद्वाज मंडल अध्यक्ष अजय आनंद, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, सदर यमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह, व सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल लोग झूमते नजर आए। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर पूरा वातारण तिरंगे के आभा में लिपटा नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अपूरेशण सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। सिविल लाइन मंडल की तिरंगा यात्रा धरना स्थल पत्थर गिरिजाघर से प्रारंभ होकर शहीद वॉल पर जाकर समाप्त हुई जहां शहीद वीर सपूतों की याद में दीप प्रज्वलन किया गया। यात्रा में शामिल भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देशवासियों में देशभक्ति उत्साह एवं ऊर्जा का संचार तथा शहीदों को नमन करने का नाम ही है तिरंगा यात्रा l उन्होंने तिरंगा के ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। तिरंगा हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों में चलाया जा रहा है। सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभा शंकर पाण्डेय, रवि केसरवानी रोहित पांडे आशीष गुप्ता श्यामचंदआनंद सोनकर, शिखा रस्तोगी, डॉ शैलेश पांडेय, केपी सिंह, पार्षद पंकज जायसवाल, अमित सिंह डॉक्टर कृतिका अग्रवाल शिखा रस्तोगी वंदना सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, रीता सिंह रस्तोगी विजय श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, संजय सिंह, अजय श्रीवास्तव, अजय सिंह संदीप पार्षद नीरज गुप्ता डॉ श्याम पांडे इम्तियाज गुड्डू, हेमंत बनर्जी, मंजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव विजय पटेल गोपाल श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को सभी मंडलों में टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा का वितरण करेंगे।







