स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास से भुपियामऊ व पूरे ईश्वर नाथ में मनाया विजयादशमी उत्सव
PRATAPGARH NEWS: सदर खंड के भूपियामऊ के मां शारदा वाटिका मैरिज हाल व पूरे ईश्वर नाथ श्रीराम शाखा प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीविजया दशमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा कुसुमी फाटक से लेकर भूपियामऊ चौराहे तक पथ संचलन निकाला गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और विधिवत् शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर वक्ता के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को मना रहा है। इस समय सभी का एक ध्येय होना चाहिए कि देश धर्म संस्कृति के लिए एक जुट होकर भारत माता के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि गत 100 वर्षों से यह महायज्ञ अविरत रूप से चल रहा है। संपूर्ण समाज संगठन के द्वारा देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर, समाज में स्थायी परिवर्तन लाने हेतु समाज की व्यवस्थाओं का युगानुकूल निर्माण करना,यही संघकार्य का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का यह समय अपनी पवित्र मातृभूमि को पुनः विश्वगुरु सिंहासन पर आरूढ़ करने के लिए सभी मतभेद भुलाकर, एक साथ आकर, पुरुषार्थ करने का समय है। वहीं पूरे ईश्वर नाथ के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद नगर प्रचारक विवेकानंद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विचार और साधना के गौरवशाली यात्रा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण किये है। उन्होंने कहा कि मन मे भारत माँ की जय की धुन और समाज के जागरण का संकल्प के साथ संघ की यात्रा अनथक और अविरल बहती रही। हिन्दू समाज को एकजुट होकर इस राष्ट्र का विश्व सिरमौर बनाना है। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष का मूलमंत्र का विषय पंच प्रण अर्थात कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी भाव जागरण एवं नागरिक कर्तव्य को बताया। इस मौके पर विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख रघुवीर,जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, खंड संघचालक कृष्णदेव,विक्रम सिंह,सह खंड कार्यवाह आशीष, जगत, आशीष शुक्ला,वेद,डॉ हौसिला प्रिंस,विद्या सागर,ओम,अरविंद, वेद प्रकाश,जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,अशोक राय,योगेश शर्मा, अजय सिंह,जय प्रकाश पांडेय
जिला महामंत्री राजेश, अवनीश मिश्र,साधु दुबे,सुभाष मिश्र, राजेश भट्ट,अमित शर्मा,संजय सिंह वहीं पूरे ईश्वर नाथ में नगर संघचालक जगदम्बा,दिनेश ओझा,नगर कार्यवाह अंकित,व्यवस्थापक शिव कुमार, सतीश दूबे,विवेक,संजय पाण्डेय, शिवेश कुमार,परमानंद मिश्र,तुषार, सुनील दूबे,मनोज मिश्र,सुनील शुक्ल सहित आदि मौजूद रहे।







