फ्लैग मार्च कर परखी मिर्जापुर कि सुरक्षा व्यवस्था
MIRZAPUR NEWS: नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार की देर रात तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर की सुनसान सड़कों पर अचानक निकल पड़े। फ्लैग मार्च के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पुलिस की सायरन गूंजी तो शहर जाग उठा, लोग झांककर देखने लगे,आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया। रूट मार्च में थाना शहर कोतवाली के तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक और कटरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल लालडिग्गी, इमामबाड़ा व आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च करते नजर आए। त्रिकोण क्षेत्र में कड़ी निगरानी और श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया। एसएसपी सोमेन बर्मा ने शहर वासियों से शांति की अपील करते हुए कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्वक मनाएं। पूजा के दौरान किसी भी तरह की शरारत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूजा के दौरान माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें।हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रों में चौकसी और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए । इस बार पुलिस की तैयारियाँ सख्त हैं,महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। मीरज़ापुर की सड़कों पर पुलिस का संदेश साफ है कि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।







