Home उत्तर प्रदेश दूसरे समुदाय की भावनाओं की कद्र करते हुए आपसी सद्भाव से मनाए...

दूसरे समुदाय की भावनाओं की कद्र करते हुए आपसी सद्भाव से मनाए ईद उल अजहा: बीडीओ प्रेम सिंह


SAHARANPUR नागल। आगामी ईद उल- अजहा के पर्व को सद्भाव एवं शांतिपूर्वक संपन्न करने को लेकर खंड विकास अधिकारी प्रेमसिंह ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि ईद उल अजहा का पर्व कुर्बानी अथवा बलिदान का प्रतीक माना जाता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि पर्व को  दूसरे समुदाय की भावनाओं की कद्र करते हुए भाईचारे के साथ मना कर क्षेत्र का सौहार्द बनाए रखने में एकता की मिसाल कायम करें उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंध पशु की कुर्बानी ना करें और कुर्बानी के बाद पशु के अवशेष किसी सार्वजनिक स्थल अथवा खुले में ना डालकर उन्हें मिट्टी के गड्ढे में दबाएं और कुर्बानी को किसी सार्वजनिक स्थल अथवा खुले में ना करें चिन्हित स्थान पर कुर्बानी करें। अपना पड़ोसी चाहे वह किसी भी समुदाय का है उसके साथ अच्छे प्रगढ संबंध होने चाहिए क्योंकि अच्छे और बुरे समय में हमेशा पड़ोसी ही सहायता करता है। यदि कोई शरारती तत्व आपके प्यार के बीच जहर घोलकर समाज का माहौल बिगड़ने का काम करता है तो समय के रहते उसकी सूचना थाना पुलिस को जरूर दें।