मोहणड पुलिस चौकी ने वन विभाग कि मदद से हटवाया पेड़ SAHARANPUR बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहण्ड के जंगल में खुजनावर गेट के समीप दो अलग-अलग जगहों पर तेज हवा चलने से तीन हरे पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। जिसकी वजह से करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही मोहण्ड पुलिस चौकी स्टाफ वन विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचा और सड़क पर गिरे हुए तीनों पेड़ों को काटकर आवागमन शुरू कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी इस दौरान मोहण्ड के समीप सड़क पर दो जगह तीन भारी भरकम पेड़ उखड़ कर गिर जाने से ट्रैफिक व्यवस्था जहां की तहां रूक गई। सूचना मिलते ही तुरन्त मोहण्ड पुलिस चौकी से दो तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वनविभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए सड़क पर गिरे हुए पेड़ कटवाने का आग्रह किया, वनकर्मी पेड़ काटने वाले मजदूरों को साथ लेकर उसी वक्त खुजनावर गेट के समीप पहुंचे और सडक पर उखड़कर गिरे हुए तीनों पेड़ काटकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की। बरसात के दिनों में दून हाईवे पर हवा में उखड़ कर पेड़ों का गिरना तथा शिवालिक की पहाड़ियों से बारिश के दौरान मलबा खिसक कर सड़क पर आ जाना आम बात है, जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो जाता है, राहगीरों की मांग है कि एलीवेटेड रोड जल्दी से जल्दी शुरू कर दिया जाए जिससे लोगों को किसी ना किसी बहाने रोज-रोज लगने वाले जाम के झाम से मुक्ति मिल सके।







