BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना को0 देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 561/2024 धारा 69/308(2)/351(3) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त सुधाकर मणि तिवारी पुत्र महेश कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला स्वाभिमान पुरम निकट एम0एल0के0 पी0जी0 कॉलेज तुलसीपुर रोड थाना कोतवाली नगर बलरामपुर, स्थायी पता ग्राम बिशुनपुर बढ़ईपुर सोनपुर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर को मुखबिर खास की सूचना पर माया होटल धुसाह के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त सुधाकर मणि तिवारी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पेशे से अधिवक्ता है तथा मुकदमे के बहाने पीड़िता से मेलजोल बढ़ाकर उसकी मर्जी के विरुद्ध कई बार जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मैं फरार चल रहा था और पैतृक निवास हर्रैया जाने की फिराक में था, तभी पकड़ लिया गया।







