BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 93/25 धारा 64(2)M/92 बीएनएस व 5j(ii)/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त लवकुश पुत्र दिवाकर निवासी ग्राम सेवरहा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर व अनधिकृत रूप से गर्भपात कराने वाले महक हास्पिटल गौरा चौराहा के संचालक अवधेश पाठक पुत्र श्री रमेशचन्द्र पाठक निवासी ग्राम गौरी पाठक थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर व कार्यकत्री सत्यधामा त्रिपाठी उर्फ धामा पत्नी तामेश्वर त्रिपाठी निवासिनी ग्राम चरथारी थाना व तहसील बांसी जनपद सिद्धार्थनगर हाल मुकाम महक हास्पिटल गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय रवाना किया गया।







