Home उत्तर प्रदेश दुर्घटना में वृद्ध की मौत से मचा कोहराम

दुर्घटना में वृद्ध की मौत से मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की दुर्घटना में मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली के पूरे दीनानाथ भवराम बोझी निवासी रामनरेश वर्मा 65 पुत्र स्व0 बद्रीप्रसाद शुक्रवार को साइकिल से लीलापुर थाने के कैलहा गांव गया था। घर वापस लौटते समय नेशनल हाइवे लालगंज-प्रतापगढ़ पर गहिरी के समीप चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए उसे लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। लीलापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर वृद्ध की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।