Home अमेठी दुर्गा पूजा में सुरक्षा व सौहार्द को लेकर बैठक, मिले दिशा-निर्देश

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व सौहार्द को लेकर बैठक, मिले दिशा-निर्देश

AMETHI NEWS: दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापना व आयोजन को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने की। उन्होंने सभी पूजा आयोजकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मूर्ति स्थल पर एक वालंटियर की मौजूदगी अनिवार्य होगी। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंडाल की ऊँचाई इस प्रकार रहे कि बिजली के तारों को स्पर्श न करे। अस्थायी विद्युत कनेक्शन सुरक्षित तरीके से लिया जाए। सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को कोई परेशानी हो तो तुरंत सूचित करें। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार,अशोक सिंह,कमलेश मिश्रा, संजय कश्यप, कुलदीप मिश्रा, सुखदेव गुप्ता, महेश नारायण, दलजीत कश्यप, भल्लू, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।