MIRZAPUR NEWS: जनपद में अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में अहरौरा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 16 मार्च को मुखबिर की सूचना पर दुर्गाजी पहाड़ी के पास खड़े टाटा ट्रक (MH 48 AG 6384) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 1300 बोतल जुबली स्पेशल व्हिस्की और 912 बोतल रॉयल ग्रीन प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। कुल 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना अहरौरा में मु0अ0सं0-57/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह सहित थाना अहरौरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल रही।







