Home उत्तर प्रदेश दुकान में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात के खिलाफ केस

दुकान में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात के खिलाफ केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकबन चौराहे स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर दुकान से हजारों का सामान समेट ले गए , मामले की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।
कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमऊ निवासी विजय सिंह पुत्र स्व इंद्रमन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि चाकवन चौराहे पर वह ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है , विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया , बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अन्दर घुस गए और दुकान में रखा लैपटॉप , प्रिंटर , कैमरा , डीवीआर, 11 हजार नकदी व पड़ोस के प्रताप के ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर फरार हो गए , पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।