Home उत्तर प्रदेश दुकान में सामान ले रहे युवक के साथ मारपीट, शिकायत

दुकान में सामान ले रहे युवक के साथ मारपीट, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कनवार गांव में दुकान में सामान लेने गए एक युवक के साथ पड़ोस का एक व्यक्ति मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
सैनी कोतवाली के कनवार गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र बरमदीन ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब वह गांव की एक दुकान में सामान लेने गया था , नीरज का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस का एक युवक गाली गलौच करते हुए ईंट उठाकर सिर पर मार दिया , जिसमे वह लहूलुहान होकर गिर गया इस दौरान विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर चला गया । पीड़ित ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ।