Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु नवचेतना समिति की बैठक संपन्न

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु नवचेतना समिति की बैठक संपन्न

JHANSI NEWS: नवचेतना दिव्यांग कल्याण समिति, झाँसी ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया । बैठक की अध्यक्षता अमर सिंह प्रजापति ने की। बैठक में दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयां एवं सामाजिक सहयोग की कमी प्रमुख रहीं। इस दौरान समिति द्वारा भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सभी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में विनोद कुमार, सूरज, लालू गोस्वामी, राजेश सक्सेना, मनोज वर्मा, अश्वनी प्रभाकर एवं संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।