PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को नैनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय अध्यक्षा सोनू सिंह रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल के साथ हुआ प्राचार्या डॉ सूजाता सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विधार्थियों के अच्छे विकास में शिक्षा और सांस्कृति के महात्व पर विकास डाला। कार्यक्रम के दौरान पूरा ग्राउंड तालियों के गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम में डीपीएस आरकेस्ट्रा, सूफी गीत तथा नन्हे विद्यार्थियों कि आकर्षक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद दर्शकों को प्रसन्नचित कर दिया। ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुत नृत्य-नाटक, धर्म रक्षित में कक्षा 3 से 12 तक विद्यार्थियों ने महाभारत के पात्रों को जीवंत कर दिया। भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा रहे कुशांग शर्मा के नाटक को ज्यादा पसंद किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने छात्रों और पूरे विद्यालय परिवार को इस भव्य आयोजन कि ढ़ेर सारी बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के पूरे स्टाफ ने अपना पूरा योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।







