MIRZAPUR NEWS: शनिवार को आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और केक और मिठाइयां खिलाकर राष्ट्रीय संयोजक का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं मिर्जापुर जनपद के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह द्वारा केक काट कर जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता मिर्जापुर रमाशंकर साहू जी के जन्मदिन पर भी केक काटकर जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह चड्ढा नसीम खान, प्रवीण गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।







