अमेठी स्थानीय विकासखंड के सभागार में सेवानिवृत्त विकास कर्मी भगवानदीन के विदाई सम्मान समारोह के दौरान डीसी मनरेगा शेरबहादुर ने कहा कि दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वाहन करना कुशल कर्मी के गुण होते हैं। सेवानिवृत्त विकास कर्मी भगवानदीन के विदाई सम्मान समारोह के दौरान डीसी मनरेगा शेरबहादुर ,प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह ,खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह ,एडीओ पंचायत साधूसरन, मनरेगा कोऑर्डिनेटर वंशराज सिंह, आदि ने सौहार्दपूर्ण ढंग से सेवानिवृत्त विकास कर्मी को उनके योगदान एवं निष्ठापूर्ण ढंग से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया तदोपरांत एडीओ एस बी अरुण कुमार ,ग्राम विकास अधिकारी चन्द्र सिंह ततवाल, संजय वर्मा, अभिषेक सिंह, ओम जी सिंह, अनीषा पटेल, नीलम गुप्ता, लाल जी सरोज ,सहित अन्य विकास कर्मियों ने सेवानिवृत विकास कर्मी भगवानदीन को फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए मंगल कामनाएं की इसी क्रम में प्रधान प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत विकास कर्मी को भावभीनी विदाई दी कार्यक्रम का संचालन एडीओ एसबी अरुण कुमार ने किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान फिदा हुसैन, श्याम लाल, जयकरन, अरविंद मोर्य ,संजय सिंह, अरुण मिश्रा, विकास कर्मी प्रमोद श्रीवास्तव ,रामतीरथ, पुरुषोत्तम दास, शीलवन्त सिंह, शिवराज, पवन गौतम, सहित अन्य मौजूद रहे







