Home उत्तर प्रदेश दहेज हत्या के वांछित 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दहेज हत्या के वांछित 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 8 जुलाई को वादी द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि वादी की पुत्री का विवाह 2 वर्ष पूर्व विपक्षी लाला राम पुत्र हग्गन ग्राम सेमरहना मधवानगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के साथ हुआ था। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था । दिनांक 4.7.2025 की रात फांसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 130/2025 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई दहेज हत्या की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येंद्र बहादुर सिंह थाना पचपेड़वा के नेतृत्व में दिनांक- 11.07.2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 130/2025 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट  से संबन्धित वांछित अभियुक्त 1. लालाराम पुत्र हग्गन निवासी सेमरहना थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, 2. हग्गन पुत्र चिनके निवासी ग्राम सेमरहना थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, 3. सोनपती पत्नी हग्गन निवासी सेमरहना थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को सेमरहना से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।