Home Blog दस लाख की अवैध स्मैक सहित तीन अंतर्राज्जिय स्मैक तस्कर गिरफ्तार

दस लाख की अवैध स्मैक सहित तीन अंतर्राज्जिय स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ETAWA NEWS: थाना चिलकाना पुलिस ने दस लाख की अवैध स्मैक सहित तीन तस्करो को पकड़ भेजा जेल। थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम ने पकड़ी 10 लाख रूपए की अवैध स्मेक। पकड़े गए 3 नशा तस्करो से अवैध स्मेक के अलावा नकदी,दो बाईक एवम तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अंकित कुमार अपनी एक बडी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार,कांस्टेबल अनुज राणा,दीपचंद कुमार एवम दुर्गेश कुमार के साथ आज दुमझैडा की और जाने वाले कच्चे पक्के रास्ते धौलाहेडी नदी के पुल पर चेकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से आ रहे 3 बाईक सवारो द्वारा चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही अपनी अपनी बाईको को और तेज दौड़ा लिया,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इन बाईक सवारों का पीछा करते हुए तीनों बाईक सवारों अजीम पुत्र जरीफ निवासी ग्राम खुर्द थाना जनकपुरी,शाहबाज पुत्र जिकरमा निवासी ग्राम घोघरेकी थाना देहात कोतवाली एवम शाहनूर पुत्र बुरहान निवासी ग्राम जलालपुर डाडा थाना भगवानपुर हरिद्वार की जंगल ग्राम धौलाहेडी में घेराबंदी करते हुए तीनों नशा तस्करो को दबोच लिया,जिनके कब्जे मोके से 105 ग्राम नाजायज स्मेक जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताई गयी,दो बाईक,2570 रूपए नकद तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।पकडे गए तीनों नशा तस्करो का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।