फाइल फ़टो अजय कुमार
JAUNPUR NEWS: जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के दिदखोरा गांव निवासी अजय कुमार गौतम की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय इमामपुर खुटहन की तरफ से अपने गांव दिदखोरा लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जौनपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए BHU ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार BHU में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन व ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है।





