कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर की घटना
JALAUN NEWS: कुठौंद थाना के दौलतपुर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बीती 15 सितंबर समय करीब 10:00 बजे रात को वह पंचवटी होटल नहर कोठी के पास वहां पर खाना खा रहा था। तभी कस्बा कुठौंद के गुड्डू तिवारी पुत्र सर्वेश कुमार व वीरू शुक्ला पुत्र अज्ञात गोपाल पुत्र रामस्वरूप शर्मा आए और वह खाना खा रहा था। उसको देखकर गाली गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो तीन लोग और एक अज्ञात व्यक्ति ने एक राय होकर उसके साथ लात जूते से मारपीट की। जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आई और उसको जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक गालियां देते हुए कहने लगे कि उसको गांव नहीं पहुंचने देंगे। यह सभी घटना होटल में लगा सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वही लोग धमकाने लगे कि अगर उसने शिकायत की तो उसको जान से मार देंगे। इस पर वहाँ मौजूद लोगों ने 112 नंबर पर शिकायत की। इसकी शिकायत पर 112 नंबर पुलिस को देखकर उक्त लोग मौके से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कुठौंद थाने में की, लेकिन दबंग लोगों के चलते उसकी शिकायत सिर्फ शांति भंग में चालान में करके मामला रफा-दफा कर दिया गया। उसने कहा कि वह कह रहे हैं कि अगर वह गांव में दिखा तो उसके साथ मारपीट करेंगे। इससे पीड़ित होकर उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त दबंग लोगों के खिलाफ जांच पड़ताल करवाकर कार्रवाई की जाए। जिससे कि वह दोबारा से ऐसी गलती ना दोहराएं।







