Home उत्तर प्रदेश दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जे को लेकर विवाद: विरोध करने पर अभद्रता...

दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जे को लेकर विवाद: विरोध करने पर अभद्रता का आरोप

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मां

PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मवैया गांव में ग्राम सभा के तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता
जा रहा है। गांव निवासी अयोध्या प्रसाद भारतीया ने आरोप लगाया है कि गांव के ही विजय बहादुर बिंद एवं उनके सहयोगियों द्वारा वर्षों से सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती और मत्स्य पालन किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, संबंधित तालाब आराजी संख्या 51 व 52 में दर्ज है, जो राजस्व अभिलेखों मेंसार्वजनिक तालाब के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद बिना किसी वैध पट्टा या नीलामी प्रक्रिया के उक्त भूमि का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जा रहा है, जिससे राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तालाब से पानी लेने, पशु चराने और मछली पकड़ने से रोका जाता है। पीड़ित बोला विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। दिनांक 25 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे, जब प्रार्थी के पुत्र तालाब पर गए, तो विजय बहादुर ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कहा गया कि दोबारा तालाब के पास दिखने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं, प्रार्थी का यह भी आरोप है कि विजय बहादुर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उल्टा पीड़ित परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ थाना कौंधियारा में मछली पकड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यदि तालाब का कोई वैध पट्टा नहीं पाया जाता है, तो प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब से कब्जा तत्काल हटवाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की। साथ ही, अब तक हुए राजस्व नुकसान की वसूली भी कब्जाधारियों से की जाए। इसके अतिरिक्त, परिवार पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें निरस्त करने की मांग भी उठाई गई है।