Home उत्तर प्रदेश दंपती को सांप के डसने से पति कि मृत्यु पत्नी कि अस्पताल...

दंपती को सांप के डसने से पति कि मृत्यु पत्नी कि अस्पताल जाते समय हुई मृत्यु

JALAUN NEWS: माधवगढ़ कोतवाली के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में बीती रात जब दंपति खाना खाकर अपने कच्चे घर में सो रहे थे इस समय कहीं से काले सर्प ने आकर दोनों लोगों को डस लिया।जिससे दोनों लोग दर्द से चिल्लाने लगे तो परिजनों ने आकर कमरे को खुलवाकर देखा तो वहां पर काला सर्प बैठा हुआ था। परिजनों द्वारा तत्काल गृह स्वामी दम्पत्ति को माधवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जगत सिंह पाल को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने कहा कि जगत की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो चुकी थी और डॉक्टरों ने  मृतक की पत्नी को हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस बड़े हादसे की वजह से सब पूरे गांव में मातम् छाया हुआ है और इस दैविक आपदा से दंपति की मौत हो जाने के कारण प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई गई है।पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दोनों लोगों के शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।