BHADOHI NEWS: जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने राजस्व टीम के साथ थाना औराई में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। वहीं समस्त थानों पर पुलिस टीम ने प्रशासनिक टीम के साथ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आए कुल 69 मामलों में से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान एएसपी ने जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। आज थान चैरी पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान सीओ औराई राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी व प्रशासनिक टीम के उपस्थिति में थानें पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विषय जोर दिया गया। समस्त थानों पर प्राप्त कुल-69 (राजस्व विभाग से संबंधित 66 व पुलिस-3) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग का 2 तथा पुलिस विभाग से संबंधित सभी 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यापक निर्देश दिए गए।







