Home उत्तर प्रदेश थाना समाधान दिवसः78 मामलों में से 15 का निस्तारण

थाना समाधान दिवसः78 मामलों में से 15 का निस्तारण

डीएम व एसपी थाना ज्ञानपुर में रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित को दिए निर्देश
BHADOHI NEWS:  जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना ज्ञानपुर में डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिनव त्यागी ने रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। समस्त थानों में आए कुल 78 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम व एसपी के साथ ही ज्ञानपुर थाना पर एएसडीएम ज्ञानपुर शिवप्रकाश, थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक टीम की उपस्थित रही। जहां प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। वहीं समस्त थानों पर पुलिस टीम ने संबंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना। उनका निस्तारण राजस्वकर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल-78 (राजस्व विभाग से संबंधित 72 व पुलिस-6) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग से संबंधित सभी 6 व राजस्व से संबंधित 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए व्यापक निर्देश दिए गए। डीएम ने जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।