Home उत्तर प्रदेश थाना मंडी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपीयो की...

थाना मंडी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपीयो की किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला 1 अगस्त 2025 का है, जब वादी तुषार कुमार निवासी सिवेंद्र विहार कॉलोनी ने थाना मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तगण ने उसके भाई को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देते हुए षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर दी। इस पर थाना मंडी में संबंधित धाराओं व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोपाल मिश्रा पुत्र राजबक्श निवासी गणेश विहार कॉलोनी (उम्र 31 वर्ष) एवं मोहित पुत्र राकेश निवासी मूंगागढ़ बेहट रोड (उम्र 30 वर्ष) को मातागढ़ पुलिया, अमित के ढाबे के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोपाल मिश्रा के विरुद्ध वर्ष 2023 में मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज है। मोहित के विरुद्ध वर्ष 2023 और 2024 में मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ व धमकी देने के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक डैनी सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रीति, महिला कांस्टेबल डोली, अंजली तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।