अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना बकेवर पुलिस द्वारा बहद ग्राम आलमपुर थाना बकेवर से एक अभियुक्त पिन्टू सोनकर पुत्र हरिशचन्द्र सोनकर निवासी बौहारी थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज व एक मोटरसाइकिल हीरो स्ट्रीम नम्बर UP78HZ7681 बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 126/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय थाना बकेवर, उपनिरीक्षक मो0 नौसाद, कांस्टेबल दिनेश कुमार व दीपेन्द्र सिंह शामिल रहे।







